मुंशीगंज क्षेत्र के सई नदी में दीवाने से एक नाबालिक की मौत, मृतक बीबियापुर का रहने वाला बताया जा रहा है
Raebareli, Raebareli | Apr 20, 2026
20अप्रैल2026समय6:50पर शहर के मुंशीगंज क्षेत्र में सई नदी में डूबने से एक नाबालिग किशोर की मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर गांव का रहने वाला 14 वर्षीय रूपेश नदी में भैंस को निकालने के लिए उतरा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को नदी से बाहर निकाला।