बड़वारा: देवरी हटाई में भाभी ने लोहे के बाट से हमला कर देवर को किया घायल, बड़वारा थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट
Badwara, Katni | May 18, 2025 बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी हटाई मे भाभी ने देवर पर लोहे कपट मारकर प्राण घातक हमला कर दिया है लहूलुहान अवस्था मे थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई जानकारी के अनुसार भैया लाल साहू पिता मीना लाल साहू उम्र 32 वर्ष के साथ उसकी भाभी मिथिला साहू ने लोहे का बाट मार कर लहूलुहान कर दिया,बताया गया कि उसका पुत्र उसके घर के आंगन पर खेल रहा था जिसके भाभी नाराज हो गई