बिल्सी: दिधौनी निवासी पिता और पुत्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Bilsi, Budaun | Jul 30, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के दिधौनी में एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। 24 जुलाई को हुए इस हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों ने 29 जुलाई को दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव बुधवार देर रात गांव पहुंचे, जहां गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।