हरदोई: हरिहरपुर में सेंट्रल बैंक के पड़ोस में सर्राफा की दो दुकानों का ताला तोड़कर लाखों की हुई चोरी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
Hardoi, Hardoi | Jun 11, 2024 टड़ियावां थाना क्षेत्र नही थम रही चोरी की वारदातें। बीती रात हरिहरपुर में सेंट्रल बैंक के पड़ोस में स्थित सर्राफा की दो दुकानों के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सुबह जैसे ही सर्राफा दुकान के मालिकों को घटना के बारे में पता चला तो वह लोग मौके पर पहुंचे तो देखा दुकान का शटर टूटा हुआ था और सारा सामान चोरी हो चुका था।