ग्वालियर गिर्द: ज़िला अस्पताल में पहली बार दूरबीन से हुआ ऑपरेशन, लाखों की मशीन 2 साल से पड़ी थी धूल फांकती
जिला अस्पताल मुरार में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। दो वर्षों से अस्पताल के एक कोने में धूल खा रही करीब 95 लाख रुपए की बेशकीमती लेप्रोस्कोप (दूरबीन) मशीन को आखिरकार चालू कर दिया गया है। मंगलवार को इस मशीन की मदद से पहली सफल सर्जरी की गई, जिससे अब जिले के गरीब और मध्यम वर्गीय मरीजों के लिए हाईटेक ऑपरेशन की राह आसान हो गई है।