भदोही: शहर के रामरायपुर में खड़े ट्रक से टकराई एक कार, एक व्यक्ति की हुई मौत
भदोही कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बुधवार की रात लगभग 9:00 बजे राम रायपुर में हुई, जब एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार खड़ी ट्रक में पीछे से जा टकराई। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मृतक की पहचान और चालक की तलाश में जुटी हुई है।