भदोही: सुरियावां में पुलिस से विवाद करने पर नायब तहसीलदार सहित 6 लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर
भदोही में पुलिस पर हमलावर होने और लड़ाई झगड़ा करने पर नायब तहसीलदार सहित उनके परिवार के छह लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। नायब तहसीलदार रोशन सिंह बलिया जिले में तैनात हैं और वर्तमान में उनकी ड्यूटी कुंभ में लगी है। रोशन सिंह भदोही जिले के रहने वाले हैं और उनकी पड़ोसी महिला ने सरकारी जमीन कब्जा करने का आरोप नायब तहसीलदार पर लगाया था।