सुसनेर: उपजेल में गूंजा योग का संदेश: बंदियों की सेहत सुधारने के लिए सात दिवसीय शिविर शुरू
सुसनेर की उपजेल में बंदियों को सेहत का पाठ पढ़ाया जा रहा है। तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष और न्यायाधीश महेश लचोरिया के मार्गदर्शन में, यहाँ 15 जून से सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज मंगलवार दोपहर में शिविर के दूसरे दिन, बंदियों को योग के जरिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के गुर सिखाए गए।