सहारनपुर: कोर्ट रोड पुल के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी
रविवार सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार सदर बाजार इलाके में शनिवार रविवार देर रात कोर्ट रोड पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस और रेलवे के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।