बेगूसराय: बेगूसराय SP के निर्देश पर विभिन्न थाना की पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, दिए कई निर्देश
बेगूसराय एसपी मनीष के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि विभिन्न थाना द्वारा प्रमुख चौक चौराहे, बाजार, शॉपिंग मॉल, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा पर गहन वाहन जांच अभियान चलाया गया.