हरदोई: नारायण धाम में विपक्ष पर जमकर बरसे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,बोले-सड़ी मिठाई नए डिब्बे में पैक कर आ गया गठबंधन
Hardoi, Hardoi | Apr 14, 2024 हरदोई के नारायण धाम में आयोजित सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन सड़ी मिठाई नए डिब्बे में पैक करके परोस रहा है। भृष्टाचारी एक साथ इकट्ठे हो गए हैं।