हरदोई: डीएम ने चम्पावत एवं पिथौरागढ़ में चुनाव ड्यूटी पर जा रहे जिले के 870 होमगार्ड्स जवानों की बसों को किया रवाना
Hardoi, Hardoi | Apr 14, 2024 डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने आरआर इंटर कालेज से चम्पावत एवं पिथौरागढ़ में चुनाव ड्यूटी पर जा रहे जिले के 870 होमगार्ड्स जवानों की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने होम गार्ड्स जवानों की सलामी ली। उन्होंने कहा कि जनपद की मर्यादा बनाये रखने के लिए निर्वाचन के दौरान अपनी जिम्मेदारी एवं दायित्यों का ईमानदारी से निर्वाहन करें।