जिले में खान पान आधारित पांच दिवसीय बक्सर पंचकोसी परिक्रमा का शुभारंभ 9 नवंबर रविवार से शुरू होगा। पंचकोसी परिक्रमा का शुभारंभ नगर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले रामरेखाघाट से होगा. धर्माचार्यों व साधु-संतों की टोली रामरेखाघाट से चलकर पहले दिन अहिल्या धाम अहिरौली पहुंचेंगें और पुआ-पकवान बनाकर प्रसाद ग्रहण करेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगें.