डेहरी: सलेया गांव के सतचंडी महायज्ञ में विधायक राजीव रंजन सिंह शामिल हुए
Dehri, Rohtas | May 12, 2026 सलेया गांव के सतचंडी महायज्ञ में शामिल हुए विधायक राजीव रंजन सिंह डेहरी के विधायक राजीव रंजन सिंह ने अकोढ़ी गोला प्रखंड के सलेया गांव में आयोजित श्री श्री सतचंडी महायज्ञ में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने परम पूज्य यतिराज महाराज सुंदर राज स्वामी से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र के लोगों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।