लोहारू: टीचर मनीषा मर्डर मामले में लोहारू में दिल्ली-पिलानी रोड पर एक घंटे तक लगा जाम
Loharu, Bhiwani | Aug 16, 2025 मनीषा टीचर मर्डर केस में 4 दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित लोगों ने आज लोहारू कॉलेज के बाहर पिलानी–दिल्ली रोड पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक चले इस जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।