खुर्जा: खुर्जा में समाज कल्याण फेडरेशन की यूनिट की बैठक, ग्रेटर नोएडा में 5 अप्रैल के राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह पर चर्चा
समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया की बुलंदशहर यूनिट की एक महत्वपूर्ण बैठक खुर्जा में संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी 5 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले संगठन के 8वें राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक शनिवार दोपहर लगभग 12:00 बजे प्रारंभ हुई।