चौरी चौरा विधायक ई. सरवन निषाद ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के फुटहवा ईनार अपने निर्माणाधीन आवास पर जनता दर्शन में एक-एक फरियादियों की समस्यायों को सुना और अधिकारियों को निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान दौरान उन्होंने कहा कि चौरी चौरा की जनता मेरे लिए भगवान है। इन्होंने लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में मुझे चुनकर भेजा है।