इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड पर करवन नदी के समीप अनियंत्रित टेंपो ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, दोनों की मौत
Iglas, Aligarh | May 23, 2026 इगलास कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड करवन नदी के समीप उस समय अफरा तफरी मच गई जब अनियंत्रित टेंपो चालक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतकों के शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम हेतु अलीगढ़ भेज दिया है।कपिल पुत्र मांगेराम और अर्थ मंगल पुत्र राजेश अग्रवाल की हुई मौत।