खागा: किशनपुर में तेज रफ्तार डम्फर ने बाइक सवार दो को मारी टक्कर, दोनों की दर्दनाक मौत, डम्फर चालक मौके से फरार
Khaga, Fatehpur | Apr 29, 2026 फतेहपुर जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र के खेमकरनपुर गांव के समीप तेज़ रफ़्तार डंपर ने बाइक सवार महिला और पुरुष की टक्कर मार मौत के घाट उतार मौके से भाग निकला। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। किशनपुर थाना प्रभारी की माने तो दोनों शिनाख्त नही हो पाई है। दोनो की शिनाख्त किये जाने का प्रयास किया जा रहा है।