मुंगावली मंडी में बुधवार को दोपहर लगभग 12 बजे मक्का की जोरदार आवक देखी गई। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से किसान बड़ी संख्या में अपनी फसल लेकर मंडी पहुंचे। मक्का की औसत बोली 1000 से 1600 रुपए प्रति क्विंटल के बीच चल रही है। किसानों ने बताया की फसल के सही दाम नहीं मिल रहे हैं । जिससे उनकी लागत भी नहीं निकल पा रही है ।