बरकागाँव: बड़कागांव पीडब्ल्यूडी कार्यालय से पंखा, नाल और वायरिंग के सामान चोरी, 2 साल से कार्यालय में केयरटेकर नहीं
स्वास्थ्य केंद्र के समीप स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय में चोरी की घटना हो गई । जिसमें कार्यालय में लगा चार पंखे ,शौचालय बाथरूम में लगा दर्जन भर नल और किए गए बिजली वायरिंग को कबाड़ कर चोर ले गए। इसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी के कनीय अभियंता राजन कुमार ने थाने में आवेदन देकर की है। बताते चलें कि पिछले दिनों भी चोरों ने तिरंगा फहराने वाला पाइप को भी चुरा ले गए थे।