बरकागाँव: 76वें गणतंत्र दिवस पर त्रिवेणी सैनिक के लंगातु कार्यालय में तिरंगा फहराया गया
76वें गणतंत्र दिवस पर त्रिवेणी सैनिक में आन बान शान से फहराया तिरंगा पकरी बरवाडीह खनन परियोजना के लंगातु स्थित प्रशासनिक-भवन परिसर में 76 वें गणतंत्र दिवस पर पूरे आन,बान और शान के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया। त्रिवेणी सैनिक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ कोल माइनिंग श्री संजय कुमार खटोड़ ने झंडोत्तोलन किया और उपस्थित परेड को सलामी दी।