खिलचीपुर: सेना की ट्रेनिंग पूरी कर गाँव लौटे अग्नि वीरों खिलचीपुर में पूर्व विधायक ने किया स्वागत।
अग्निवीर योजना के अंतर्गत भारतीय सेना की ट्रेनिंग पूरी कर खिलचीपुर तहसील क्षेत्र के अग्नि वीरों आज बुधवार की शाम 5:00 के लगभग खिलचीपुर नगर में भाव जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर अग्नि वीरों का खिलचीपुर पूर्व विधायक डॉ रामप्रसाद दांगी के द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा चौराहा गूंज उठा।