सिवनी: सिवनी में नाबालिगों की दबंगई! स्कूल छात्रों से मारपीट का आरोप, कैमरे में कैद हुई घटना, वीडियो हुआ वायरल
Seoni, Seoni | Jul 5, 2026 सिवनी कोतवाली थाना अंतर्गत पोस्ट ऑफिस चौराहे पर स्कूटी सवार कुछ नाबालिगों पर बिना किसी विवाद के स्कूल छात्रों से मारपीट करने का आरोप लगा है। रविवार को घटना का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ नाबालिग छात्रों से मारपीट करने के बाद स्कूटी में भागते नजर आ रहे हैं।