गुना नगर: रुठियाई: NH - 46 पर बड़ा हादसा,LPG गैस से भरे टैंकर में लगी भीषण आग मची अपरा तफरी कई किलोमीटर लगा लंबा जाम प्रशासन अलर्ट
गुना: रुठियाई मुख्य मार्ग पर पंचवटी होटल के पास GAIL के LPG टैंकर में आग लगने की घटना के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देश पर प्रशासन, पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनज़र कुछ समय के लिए यातायात रोका गया। प्रशासन ने लोगों से घटना स्थल से दूर रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।