सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में गर्भवती महिला के इलाज में लापरवाही से नवजात शिशु की मौत होने का मामला सामने आया है। गुरुवार को 3:00 महिला के पति वार्ड क्रमांक 04 निवासी राकेश प्रजापति ने इसकी शिकायत कर बताया कि पत्नी ज्योति प्रजापति को प्रसव पीड़ा होने पर इलाज के लिए ले गए लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया और इसी वजह से बच्चे की मौत हो गई।