थरथरी: ओली बिगहा में हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर ढोल बजाकर चिपकाया इश्तेहार
ओली बिगहा गांव में हत्या के मामले में फरार चल रहे विकास यादव व राजपाल यादव के घर पर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने हिलसा न्यायालय निर्गत आदेश पर ढोल बजाकर दरबाजे पर इश्तेहार को चिपकाया। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि 28 नवम्बर 2023 को निरंजन अपने गोतिया दादा के घर के आगे खटिया पर बैठकर मोबाइल चला रहा था। तभी आरोपी घर पर चढ़कर युवक को गोली मार दिया।