खुरई: सागर रोड बाईपास तिराहे पर सीमेंट से भरा टैंकर पलटा, चालक घायल, मुलताई से बीना जा रहा था टैंकर
Khurai, Sagar | Apr 29, 2026 बुधवार सुबह तड़के सीमेंट से भरा केप्सूल टेंकर सागर रोड बाईपास तिराहे पर पलट गया,सुबह 11 बजे जानकारी देते हुए आसपास के दुकानदारों ने बताया कि तेज धमकों से दूकान में सोते से जाग गए बाहर आकर देखा तो टेंकर पलटा पड़ा है, चालक और सहायक केबिन में फंसे हैं दोनों को बाहर निकाला चालक घायल हो गया वह इलाज कराने और सहायता लेने चला गया, गनीमत रही कोई चपेट में नहीं आया।