बेंगाबाद: फिटकोरिया में शॉर्ट सर्किट से घर जला, ₹30 हजार की संपत्ति राख, पीड़ित परिवार ने मुआवजे की मांग की
बेंगाबाद प्रखंड के ग्राम पंचायत फिटकोरिया में शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे एक अगलगी की घटना सामने आई, जहां बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण फैयाज अंसारी का एस्बेस्टस निर्मित घर जलकर पूरी तरह खाक हो गया। घटना के बाद पूरे परिवार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।