सहारनपुर: सहारनपुर में वर्ल्ड साइकिल डे पर हसनपुर चौक से स्टेडियम तक रैली निकाली गई, इंधन बचत और पर्यावरण के प्रति जागरूकता
बुधवार सुबह 7:30 बजे 3 जून, सहारनपुर वर्ल्ड साइकिल दिवस पर सहारनपुर में साइकिल मोटिवेशन ऑफ इंडिया, डिस्ट्रिक्ट साइकिल एसोसिएशन, नगर निगम एवं स्टेडियम द्वारा "इंधन बचाओ, स्वास्थ्य, प्रदूषण और पर्यावरण" जागरूकता हेतु साइकिल रैली का आयोजन किया गया। हसनपुर चौक से प्रारम्भ हुई रैली का शुभारंभ प्रेम सिंह (साइकिल मोटिवेशन ऑफ इंडिया) ने हरी झंडी दिखाकर किया।