13 तारीख को पवन का ट्रैक्टर चोरी हो गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था ।परीक्षितगढ़ पुलिस ने इस मामले में बुधवार को दोपहर 3:00 बजे किठौर रोड से चोरी का ट्रैक्टर बरामद कर लिया और दो आरोपी रजनीश व सोनू को गिरफ्तार कर लिया दोनों स्थान लाकर की गई पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।