अनूपपुर: 38 दिन बाद छत्तीसगढ़ लौटे तीन जंगली हाथी,
अनूपपुर-जैतहरी के ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
अनूपपुर। पिछले 38 दिनों से जैतहरी और अनूपपुर क्षेत्र में विचरण कर रहे तीन जंगली हाथी रविवार तड़के चोलना क्षेत्र से सीमा पार कर छत्तीसगढ़ के मरवाही वन क्षेत्र पहुंच गए। हाथियों ने इस दौरान कई घरों और फसलों को नुकसान पहुंचाया तथा दो लोग घायल हुए। हाथियों के लौटने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और नुकसान का सर्वे कर शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है।