बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने की नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांकों की समीक्षा
बहराइच आकांक्षी जनपदों के लिए नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांकों की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने स्वास्थ्य एवं पोषण इंडीकेटर्स की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि आशावार प्रगति की समीक्षा की जाये। निष्क्रिय एवं न्यून प्रगति वाली आशाओं को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कार्रवाई भी की जाय।