बरहट: मलयपुर में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन
Barhat, Jamui | May 3, 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को 2 बजे बरहट प्रखंड के मलयपुर स्थित प्रमिला विवाह भवन में जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। शिविर का विषय ‘सितारा योजना 2023’ रहा, जिसका उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय का सशक्तिकरण है। पैनल अधिवक्ता हिमांशु कुमार पांडे व पारा विधिक सेवक मोहन कुमार मांझी ने योजना की जानकारी दी।