हनुमानगढ़ जिले के रावतसर में एक युवक से 5.30 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा बरामदगी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला सप्लायर को टाउन थाना क्षेत्र के लखुवाली से गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी अनुसार आरोपी महिला काफी समय से नशे के कारोबार में संलिप्त थी। गिरफ्तार महिला सप्लायर से पुलिस हेरोइन चिट्टा नशे को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।