कौशांबी। मालिकपुर महेवा (भरवारी) में रविवार शाम 5 बजे आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में चायल के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन मालिकपुर महेवा निवासी रोशनी सरोज के आवास पर किया गया था। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने पूर्व विधायक का जोरदार स्वागत किया। उपस्थित लोगों के स्नेह और अपनत्व से संजय गुप्ता अभिभूत नजर आए।