बेगूसराय: लोहियानगर थाना पुलिस ने हत्याकांड के अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
लोहियानगर थाना की पुलिस ने हत्याकांड के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में एसपी ने बताया कि लोहियानगर में सुमित कुमार की हत्या कर दी गई थी. इस कांड में पूर्व में दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था.