बेगूसराय: बखरी थाना पुलिस ने 29 लीटर देशी शराब के साथ 4 महिला अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
बखरी थाना की पुलिस ने 29 लीटर देसी शराब के साथ 04 महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है.