शहडोल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मृत्यु के कारण स्पष्ट नहीं हैं। यह हादसा, आत्महत्या या अन्य कारण हो सकता है।