आगरा: रावत पाड़ा स्थित जामा मस्जिद पर जुमे की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए तैनात रहा भारी पुलिस फ़ोर्स
Agra, Agra | Mar 29, 2024 आगरा में रमजान के महीने की तीसरी जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराई गई। डीसीपी सिटी सूरज राय खुद जामा मस्जिद पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पूरे शहर को सेक्टर स्कीम में बांटा गया है। पैरामिलिट्री फोर्सेज लगातार मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर रहे है। जिससे शांति व्यवस्था कायम रहे।