छतरपुर नगर: दहेज के लिए विवाहिता की निर्मम हत्या, मायके पक्ष ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप,एसपी ऑफिस में दिया आवेदन।
छतरपुर जिले के बमनोरा थाना क्षेत्र के ग्राम देवपुर निवासी प्रकाश अहिरवार ने अपनी बेटी उमा अहिरवार के ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।परिजनों ने आज 2 जुलाई दोपहर करीब 4:00 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौपा है।