गरौठा: गुरसरांय थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा की लापरवाही से युवक गंभीर घायल, बाहर निकली लोहे की रॉड; झांसी रेफर
गुरसरांय के रेंज चौराहे के पास ई-रिक्शा में निकली लोहे की रॉड की चपेट में आने से बछेह गांव निवासी प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने युवक को सीएचसी गुरसरांय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया