बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में DM की अध्य्क्षता में हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक, कई बिंदुओ पर हुई चर्चा
कार्यालय कक्ष में डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बात की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा बुधवार की रात 9:00 बजे मिली. बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, अस्पतालों में उपलब्ध सुविधा, मरीजों को बेहतर उपचार तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई.