जामा प्रखंड अंतर्गत सिकटिया पंचायत क्षेत्र के केंदुआ टांड़ गांव में सोमवार को लगभग 1 बजे 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन के अवसर पर 108 महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।कलश शोभा यात्रा में आसपास के ग्रामीण एवं सैकड़ों महिलाओं ने इस अवसर पर भाग लिया।इस उपलक्ष पर बुधवार को बंगाल की प्रसिद्ध कीर्तन गायिका मेनका पंडित द्वारा पहला कीर्तन किया जाएगा।