मदनपुर: तिलाठी बिगहा गांव से दरवाजे पर खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने चुराया
मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवराजपुर टोले तिलाठी बिगहा से गांव में दरवाजे के सामने खड़ी एक बाइक की चोरी को लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़ित उक्त गांव निवासी नागदेव यादव के 26 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार ने थाने में दिए गए आवेदन में बताया है कि उनकी बाइक घर के मुख्य दरवाजे के सामने खड़ी थी। गुरुवार की सुबह देखा तो बाइक गायब थी।