बांदा: त्रिवेणी गांव में अज्ञात कारणों से महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, महिला की हालत बिगड़ी
Banda, Banda | Nov 15, 2025 बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिवेणी गांव में अज्ञात कारणों से महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। हालत बिगड़ने पर परिजनों नें उसे बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से डॉक्टर के द्वारा महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत देखते हुए बांदा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।