बांदा: देहात कोतवाली पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Banda, Banda | Nov 15, 2025 बांदा के देहात कोतवाली की पुलिस में शुक्रवार को हत्या के मामले में वांछित चल रहे हत्यारोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वही इस मामले में संलिप्त 2 हत्यारोपी 12 नवंबर को गिरफ्तार हो चुके हैं। शनिवार को बांदा पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि साहिल सिंह नाम के अभियुक्त को गुरेह गांव के निवासी प्रेमचंद्र की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।