बांदा: सदर सम्पूर्ण समाधान दिवस में परशुराम तालाब इलाके के लोगों ने सड़क व नाली बनवाने की अधिकारियों से की मांग
Banda, Banda | Nov 15, 2025 बांदा सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को शहर के परशुराम तालाब इलाके के रहने वाले लोग पहुंचे। जहां पर इन्होंने सड़क व नाली बनवाने की मांग को लेकर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे सोमदत्त, विनय कुमार व अन्य लोगों ने बताया कि हम लोगों के इलाके में सड़क और नाली नहीं बनी है। जिससे हम लोगों को परेशानी हो रही है।