बांदा: शहर के रेऊना गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Banda, Banda | Nov 15, 2025 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के रेऊना गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने की वजह से ई रिक्शा चालक की मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन शनिवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। मृतक बांदा के गिरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ गांव निवासी था।