सबलगढ़: सिविल अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों को 4 महीने से वेतन नहीं, पीएफ भी नहीं कट रहा, परिवार पालने का संकट, सौंपा ज्ञापन
सबलगढ़ सिविल अस्पताल में काम करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिला है। तनख्वाह न मिलने की वजह से इन कर्मचारियों के सामने परिवार पालने का संकट खड़ा हो गया है और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है बुधवार को 12 से ज्यादा कर्मचारी अपनी फरियाद लेकर सिविल अस्पताल के सीबीएमओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने वहां एक ज्ञापन सौंपा